नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ कल दोपहर शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय झाबुआ में कुलपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के नाम एक ज्ञापन शहीद चंद्रशेखर आजाद झाबुआ कॉलेज के प्राचार्य एनएच अनिजवाल को कॉलेज के विद्यार्थियों ने सौंपाए ज्ञापन में मांग की गई की। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालयों में अप्रैल एवं मई में होने वाली ऑफलाइन परीक्षा को निरस्त कर ओपन बुक पद्धति के माध्यम से परीक्षा कराई जाए जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा ना हो और छात्र-छात्राओं के ऊपर संक्रमण का खतरा ना मंडराए। विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई 3 माह से ऑनलाइन कराई जा रही है जिससे सभी विद्यार्थियों को बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हो रही है। साथ ही सभी विद्यार्थियों का पूरा सिलेबस भी पूर्ण नहीं हो पाया है। इसलिए सभी विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देने में असमर्थ हैए इसलिए इस विषय पर विचार कर ओपन बुक पद्धति के माध्यम से परीक्षा करवाई जाए। Post navigation वसीम रिजवी के खिलाफ लामबंद हुआ मुस्लिम समाज; सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देखिये…वनविभाग की अनोखी पहल, जंगली फूल पत्तियों से बनाया जा रहा हर्बल गुलाल ..