झाबुआ। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय झाबुआ में हज पर जाने वाले यात्रियों का वैक्सीनेशन किया गया। गौरतलब है कि इस वर्ष जिले से कुल 37 हज यात्री पवित्र मक्का-मदीना में हज करने जाएंगे। इसमें से 33 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया है। इस कार्य में टीकारण अधिकारी डॉ. पूरनसिंह, डॉ. फैसल पटेल, एसएन सोनी एवं मेडिकल स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर ऑल इंडिया हज वेल्फेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष हाजी अब्दुल समद खान, मुस्तिकम शेख, हसन काजी, शाहिद निजामी एवं मोहम्मद सईद खां समेत समाजन मौजूद थे। Post navigation मतदान के लिए मैराथन प्रतियोगिता Run For Bharat कार्यक्रम आयोजित किया मोटरसाइकिल सवारों को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, पिता-पुत्र सहित चार की मौत