दिपेश प्रजापति, झा4ुआ पिछले कइ दिनों से साइबर सेल को मोबाइल गुमने की शिकायतें मिल रही थीं। अचानक मोबाइल गुमने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, मोबाइल से अधिकांश लोग अपनी फेसबुक आईडी जी-मेल लॉग इन करके रखते हैं। अचानक से मोबाइल फोन गुम हो जाने से उनकी आईडी से भी छेड़छाड़ का खतरा हो जाता है। मोबाइल घूमने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ,आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में साइबर सेल की टीम द्वारा ऑपरेशन हेलो के तहत तीसरे चरण में गुमे हुए मोबाइलों को सर्च कर उनका पता लगाकर कुल 50 मोबाइल विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गएए जिनकी अनुमानित कीमत 6 लाख 80 हजार रुपए है। उक्त मोबाइल आवेदको को बुलाकर उन्हें प्रदान किए जाएंगे। उक्त सराहनीय कार्य पर सायबर सेल की टीम आर मंगलेश पाटीदार,महेश प्रजापति, संदीप बघेल एवं आर दीपक पटेल का योगदान रहा। Post navigation क्या आपको पता है…? पेटलावद को तेरापंथ धर्मसंघ की राजधानी कहते है..इस खबर में जानिए वर्षो पुराना इतिहास रोटरी क्लब अपना की पहल, फ्रंटलाइन वॉरियर्स को इम्युनिटी ज्यूस वितरण