लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया
बामनिया के बीज व्यापारी रितेश जैन द्वारा फ्लिपकार्ड कंपनी के माध्यम से एच पी वर्ल्ड कम्पनी का एक लेपटॉप 40490 रुपये का एडवांस पेमेंट में खरीदा, लेकिन जब डिलेवरी आई तब लेपटॉप के बॉक्स में पत्थर निकला , व्यापारी द्वारा बॉक्स खोलते समय उसकी वीडियो भी बनाई जा रही थी, साथ ही सबंधित द्वारा एच पी वर्ल्ड का लैपटॉप आर्डर किया था किंतु उसमे डिलेवरी सेवेक्स टेक्नोलॉजी प्रा.लिमिटेड दिल्ली द्वारा की गई, जो कि शुरू से ही धोखाधड़ी नजर आती है । जिसकी रिपोर्ट व्यापारी द्वारा बामनिया पुलिस चौकी को की गई है एवं उपभोक्ता फोरम दिल्ली को भी शिकायत दर्ज कराई गई ।
प्राप्त जानकारी अनुसार फ्लिपकार्ड ने साफ शब्दों में यह कह दिया यह हमारी जवाबदारी नही है हम भी एक एफआईआर दर्ज करवा देते है ।यह कई रास्ते मे गायब हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *