अर्पित चोपड़ा, खवासा स्थानीय थांदला रोड पर एस्सार पेट्रोल पंप का आज शुभांरभ हुआ। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाबर, पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया और श्रेणिक मांडोत की उपस्थिति में हुआ। पेट्रोल पंप के संचालक संदीप मांडोत ने बताया कि एस्सार पेट्रोल पंप पर गुणवत्तापूर्ण पेट्रोल के साथ 24 घंटे सेवा दी जाएगी। शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं खवासा सरपंच रमेश बारिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा, मंडल उपाध्यक्ष शैतानमल लोहार, उपसरपंच कमलेश भटेवरा, कांतिलाल वागरेचा आदि उपस्थित थे। Post navigation तेज गति से आ रहा ओवरलोड टेम्पो पलटा, दर्जनभर यात्री घायल, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग भागवत कथा में बह रही भक्ति की बयार, सनातन धर्म जोडऩा सिखाता है सेक्यूलरवाद तोडऩा : रघुवीरदाज महाराज