झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- रायपुरिया में पदस्थ थाना प्रभारी एमएल भाबर को एसपी महेशचंद्र जैन ने तत्काल प्रभाव से रविवार को लाइन-अटैच कर दिया। गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों पूर्व भी एसपी की कार्रवाई के दौरान रायपुरिया थाने के तीन आरक्षकों को लाइन अटैच किया जा चुका है। एसपी जैन की पुलिस कर्मियों व थाना प्रभारी पर कार्रवाई की वजह यह है कि जनवरी 2017 से संपत्ति संबंधी अपराधों में कोई बरामदगी नहीं किए जाने पर तत्काल प्रभाव पुलिस लाइन झाबुआ में अटैच किया गया। Post navigation आजाद अध्यापक संघ की संकुल कार्यकारिणी का गठन 27 करोड 45 लाख के नवनिर्मित कन्या परिसर में हो रहे घटिया निर्माण कार्य को लेकर गांव के ही दो पक्षों में खूनी संघर्ष