झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट संकुल केन्द्र झकनावदा मे आजाद अध्यापक संघ का गठन किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से संतोष मंडलोई को अध्यक्ष चुना गया। साथ संकुल की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें शैलेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया वहीं सुरेंद्र सिंह सिंगार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रामनारायण डांगी मीडिया प्रभारी सत्यनारायण राठौर सह मीडिया प्रभारी प्रेमसिह मेडा संगठन प्रभारी लोगसिह कनेश सहसंगठन प्रभारी साथ ही पदम सिंह टैगोर सा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वही प्रतापसिंह जमरा को संगठन का संयोजक बनाया गया है। जानकारी देते हुए आजाद अध्यापक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धनसिंह भूरिया ने बताया उक्त कार्यकारिणी आजाद अध्यापक संघ अध्यापकों की समस्याओं को उठाने का काम करेंगे। Post navigation उप्र परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने झाबुआ-अलीराजपुर भाजपा संगठन की ली महत्वपूर्ण बैठक एसपी जैन ने रायपुरिया थाना प्रभारी भाबर को किया लाइन-अटैच