11झाबुआ। एसडीएम अली सहित ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम गोला छोटी एवं ग्राम डोकरवानी में चैपाल लगाकर ग्रामीणो से समस्याएॅ सुनी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रामीणो से पूछा कि राशन मिलता है या नहीं, आंगनवाडी रोज खुलती है या नहीं, बंटवारे/नामांतरण के प्रकरण तो लंबित नहीं है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन मिलता है या नहीं/ पेयजल की कोई समस्या तो नहीं है। पेंशन सभी को मिलती है या नहीं मुख्यमंत्री/इंदिरा आवास, कपिल धारा कूप की राशि तो शेष नहीं है। लाडली लक्ष्मी योजना एवं प्रस्ूति सहायता योजना का लाभ मिला या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *