मेघनगर@लोहित झामर आज मेघनगर में स्कूली वाहनों और बिना परमिट वाहनों पर एस.डी.एम. तरुण जैन के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर के स्कूल वाहन चेक किए गए। जिसमें 05 वाहन बिना वैध दस्तावेज पाए जाने पर जब्त कर 15000 की चलानी कार्यवाही की गई। वही 01 तूफान टैक्सी पास न होने पर जब्त कर थाना मेघनगर में खड़ी करवाई गई। इस दौरान कई वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया और वो दूसरे मार्गो से निकल गए। चेकिंग के दौरान आर.टी.ओ. कृतिका मोहटा, मेघनगर थाना प्रभारी एवम अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा। चेकिंग के दौरान पाया गया कि अधिकतर वाहन अभिभावकों द्वारा स्वयं लगाए गए है। इस संबंध में स्कूल संचालक एवम अभिभावकों को हिदायत दी गई कि वे बच्चो की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए वाहन के दस्तावेज नियमानुसार पूर्ण रखे। स्कूल वाहनों के सभी मापदंड पूरे पाए जाने पर ही अपने बच्चो को वाहनों द्वारा स्कूल में भेजे। Post navigation झील ऑर्गेनिक के दूषित केमिकल से भरे टेंकर को खाली होते ग्रामीणों ने पकड़ा विधायक ने डोडियार को जनपद पंचायत का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया