झाबुआ Live के लिए विपुल पांचाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट बरामद शराब के साथ टीम STF की सुचना पर 1400 पेटी बीयर से भरा ट्रक अभी अभी झाबुआ कोतवाली पर लाया गया है बरामद शराब की कीमत 16 लाख रुपये आंकी गयी है बताया जा रहा है कि कालीदेवी की शाशकीय दुकान के परमिट के साथ यह ट्रक चला था मगर यह कालीदेवी क्रास कर गुजरात जाने की तैयारी मे था इसी बीच एसटीएफ के दो आरक्षको ओर कोतवाली झाबुआ की टीम ने इसे देवझीरी ओर झाबुआ के बीच रोक दिया । कोतवाली आर सी भास्करे ने बताया कि एक बोलेरो जीप भी इस ट्रक को कवर कर रही थी उसे भी बरामद कर उसके चालक ओर सहायक को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार हुए लोगों मे चालक – शिवकुमार निवासी मकसी ; बोलेरो चालक – मुकेश निवासी मसानिया ( धार ) & भंवरसिंह निवासी रामकृष्ण नगर झाबुआ शामिल है इन्हे 34 , 36 ; 46 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है । बताया जा रहा है कि दो कथित परमिट के जरिए इस शराब की तस्करी की जा रही थी । एसपी झाबुआ महेशचंद्र जैन ने बताया की STF के डीएसपी की खुफिया सुचना ओर एसटीएफ के साथ मिलकर यह कारवाई की गयी है । Post navigation अब कांग्रेस मे दिखे बागी तेवर ; शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा । आमजन को उत्कर्ष बैंकिंग सुविधा के साथ नवीन सुसज्जित भवन का किया उद्घाटन