अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट- नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की शाखा चांदपुर जिला अलीराजपुर के नवीन सुसज्जित भवन का उदघाटन बैंक के अध्यक्ष केवी राघवेंद्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक सुधीर चौधरी, क्षेप्र मिश्रा, नाबार्ड डीडीएम साहूजी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैंक अध्यक्ष द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि इतने छोटे से गांव में भारी बारिश के बीच इतनी अधिक संख्या में महिलाओं पुरुषों की उपस्थिति हमारी बैंक के प्रति विश्वास को दर्शाती है। एसएचजी बैंक सखी व महिला बीसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बैंक के कार्यो में सहभागिता बेहतर कर रही है। ग्राहकों की मांग पर शाखा को वी सेट युक्त किये जाने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर पंचायत ने रोड का शीघ्रता शीघ्र डामरीकरण किये जाने के लिए अध्यक्ष की आशान्वित किया। संचालन व्यास द्वारा व आभार दत्त द्वारा किया गया। Post navigation एसटीएफ की सुचना पर पकड़ी गयी 16 लाख की अवैध शराब अंतरवेलिया के समीप बस पलटी ; 5 घायल