दीपेश प्रजापति @ झाबुआ प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश में हर जिला मुख्यालय की हवाई पट्टियों को अपडेट करवाकर एयर एंबुलेंस चलाने का दावा कर रही है लेकिन जमीन पर मौजूद एंबुलेंस के कोई ठिकाने नहीं है .. मामला जिला मुख्यालय झाबुआ का है जब कल जेल चौराहे झाबुआ मे करडावड निवासी एक युवक हादसे में घायल हो गया था .. राहगीरों ने 108 को काल किया मगर एंबुलेंस काफी देर तक नहीं आई तो ठेलागाडी पर घायल युवक को लादकर कुछ युवा जिला अस्पताल पहुंचे..ओर घायल का इलाज शुरू करवाया ..युवक को जिला अस्पताल ठेलागाडी से पहुंचाने वालों में शामिल आम आदमी पार्टी के नेता कमलेश ने व्यवस्था पर सवाल उठाए ओर कहा कि आम आदमी को जिला मुख्यालय पर इस तरह से जुझना पड रहा है तो ग्रामीण झाबुआ की स्वास्थ सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है । Post navigation EXCLUSIVE: हाईकोर्ट का फरमान – ADM झाबुआ हाजिर हो .. 15 फरवरी को होगा संस्कृति बचाओ यात्रा का होगा आयोजन