सिराज बंगडवाला, खरडूबडी एयरटेल के टॉवर में आज शाम को अचानक आग लग गई। जब समीप ही खेल रहे बच्चों ने देखा कि एयरटेल में आग लगी तो इसकी खबर लाइनमैन को दी। लाइनमैन योगेश डामोर ने विद्युत सप्लाई बंद कर एयरटेल टॉवर की लाइन विच्छेद की, लाइनमैन की सक्रियता से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया नहीं तो पास ही ट्रांसफार्मर में आग लग जाती। गौरतलब है कि विद्युत केबल और मीटर की लाइन पुरानी हो चुकी है और इस आगजनी से केबल और मीटर जलकर राख हो गए। Post navigation प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद नहीं रुक रहा पलायन, मतदान बढ़ाने का लक्ष्य कैसे होगा पूरा…? पीएम मोदी के अलावा योगी सहित यह चेहरे होगे बीजेपी के स्टार प्रचारक ; कांग्रेस से सिंधिया – भूरिया संभालेंगे मोर्चा