भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का झाबुआ जिले में क्रियान्वयन हो रहा है जिनमे से 108 योजना भी है। इस कड़ी में आज जिला अधिकारी विनोद पांडेय की उपस्थिति में 108 एम्बुलेंस के ईएमटी प्रदीप डांगी, पायलट मोहित मेड़ा ने शासकीय हाईस्कूल अगराल में बच्चो को इमरजेंसी सेवाओंं डिलेवरी, बुखार या दुर्घटनाओं में 108 वाहन कैसे कार्य करता है तथा 108 वाहन की सेवा कैसे प्राप्त करें, इसकी विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों दी। वहीं एम्बुलेंस के इएमटी ने कहा कि 108 का लाभ लेने के लिए ग्रामीण स्तर पर लोगों को समझाए, ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके। ) Post navigation लापता बालिका का शव कुएं से तैरते मिला,गांव में फैली सनसनी गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति तरानों पर थिरके बालक-बालिकाएं