आरिफ हुसैन, आजादनगर आज शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर जिला अलीराजपुर मैं एनएसयूआई के द्वारा बीए प्रथम वर्ष के नवीन प्रवेश की सीटें बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष आदिल शेख द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य एसएस डोडवे को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर छात्र.छात्राओं ने हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए। प्राचार्य एवं प्रवेश प्रभारी लोकेंद्र मंडलोई द्वारा सीटे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। सीटे नहीं बढ़ाने पर एनएसयूआई द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। एनएसयूआई के छात्र, हर्ष गणावा, फरहान खान, सुमित मारू,मलेश गणावा, आरिफ शेख, मनोज कटारा व अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। ) Post navigation पीएचई का ठेकेदार हैंडपम्प सुधारने में कर रहा नियम विरुद्ध कार्य कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक वेस्ता पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर 16वीं पुण्यतिथि मनाई