थांदला। खेल एवं शिक्षा विभाग (म-प्र-शासन) द्वारा इंदौर में 21 अक्टूबर 2024 को आयोजित एथलेटिक्स (संभाग स्तरीय) प्रतियोगिता में अणु पब्लिक स्कूल के चार प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। – ऋषभ राठौड़ ने शॉटपुट में पहला स्थान हासिल किया। – अश्विन वसुनिया ने जैवलीन थ्रो में भी पहला स्थान प्राप्त किया। – प्रीत नायक ने शॉटपुट में दूसरा स्थान और मोहित कटारा ने 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सफलताओं के साथ अब ये प्रतिभागी शीघ्र ही पूरे संभाग का नेतृत्व कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएगें । इस सफलता पर संस्था प्रमुख प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया, प्राचार्य प्रमोद नायर ने खेल प्रशिक्षक जिगनेश बामनिया व खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना की। Post navigation स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री ने पाठशाला का थांदला मंदिर का अवलोकन किया