आलीराजपुर लाईव के लिये आलीराजपुर से रिजवान खांन की रिपोर्ट। मंगलवार की रात्रि 9 बजे नगर के जबरन काॅलोनी में एकता कमेटी द्वारा जष्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मिलाद का प्रोग्राम रखा गया। जिसमें गुजरात के बोरसाद नगर के हिन्दुस्तान के मषहुर नात ख्वा मुबीन अषरफ अषरफी प्रोग्राम में नात शरीफ पढ़कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को झुमने पर मजबुर कर दिया। इस अवसर पर एकता कमेटी ने मेहमाने खुषुसी के तौर पर आलीराजपुर नगर के शहर काजी सैय्यद अफजल मियां बाबा सा., सैय्यद फरीद मियां बाबा सा., सैय्यद आरिफ मियां बाबा सा., सैय्यद मोहसिन मियां बाबा सा., अख्तर रजा निजामी सा., हाफिज सिराज सा., सहित जामा मस्जिद, बहारपुरा मस्जिद के सभी पेष ईमाम मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के ईष्हाक भाई मंत्री का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation मनोहर सेठिया को लगा झटका , सीसीबी संचालक पद का आवेदन निरस्त हुआ ‘‘जनहितैषी युवक मण्डल’’ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र