छकतला। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा पौधारोपणस कियागया। इसके तहत आज बखतगढ़ पुलिस थाने में पौधारोपण किया गया। थाना प्रभारी आशा बामनिया ने थाने के समस्त कर्मचारीयों के साथ मिलकर एक एक पौधारोपण किया गया। उस पेड़ की देखरेख के लिए सभी ने संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान थाना परिसर में किया गया। इस अभियान में उप निरीक्षक अभेसिंह नायक, सहा उप निरीक्षक सोलंकी, प्र आर मनोज, आर सुमित, आर संजय,आर रिवेल, राजेश वाणी, आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि आज जिलेभर में पुलिस ने प्रत्येक थाना, चौकी आदि पर अभियान के रूप में पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। Post navigation आगामी त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, तेज रफ्तार बाइकर्स पर रोक लगाने की मांग भी उठी बखतगढ़ पुलिस ने किया अंधेकत्ल का खुलासा, हत्या कर सूरत भाग गया था आरोपी