आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आजादनगर

फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार दुवारा आयोजित 11 वी अंतराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता के लिए अलीराजपुर जिले की टीम के साथ सेजावाड़ा एकलव्य विद्यालय के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुषार तोमर का भी चयन हुआ, गुजरात के सूरत में  22 अक्टूम्बर से 25 अक्टूम्बर तक होने वाली प्रतियोगिता में तुषार तोमर अलीराजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। पिछले वर्ष भी तुषार इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, मुम्बई में अभिनेता अक्षय कुमार ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था, तुषार तोमर का इंटरनेशनल कूडो स्पर्धा के लिए चयन होने पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मीना मण्डलोई, खण्ड शिक्षा अधिकारी डीएस सोलंकी, बीआरसी शैलेन्द्र सिंह डावर , विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार गोयल,अधीक्षक पालीवाल एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *