शिवा रावत, उमराली 04/07/2025 को मुख्य वन संरक्षक इंदौर वृत, वन मंडलाधिकारी अलीराजपुर ,उप वनमंडलाधिकारी अलीराजपुर के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी उमराली के समस्त स्टाफ द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना के अंतर्गत एकलव्य आवासीय विद्यालय उमराली में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधारोपण किया। कार्यक्रम में समस्त विद्यालयीन शिक्षक, विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से विभिन्न प्रजातियों के पौधों रोपण कार्य किया गया। सभी विद्यार्थियों के द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। सभी शिक्षकों , वन कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण कार्य के संबंध में विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया। मौके पर परिक्षेत्राधिकारी उमराली विकास सोलंकी, विद्यालय के प्राचार्य भारत अनुरागी, डिप्टी रेंजर केशर सिंह तोमर, कार्यवाहक वनपाल, जयश्री रावत, इडल सिंह रावत,लक्ष्मण सिंह रावत, निशांत गहलोत, शैलेन्द्र वाणी, अंकित मेधा, श्रवण देसाई आदि उपस्थित रहे। Post navigation नन्हे गो भक्तों ने दुकानों पर जाकर दान पात्र रखें सत कैवल मंदिर पिपल्यावाट में गुरु पूर्णिमा मनाई