झाबुआ लाइव डेस्क। टीकाकरण कार्य संपादन में लापरवाही बरतने के कारण महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केन्द्र बन, सामुदायिक स्वास्थ्य रानापुर मंजुला सिसौदिया को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरूण कुमार शर्मा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानापुर से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि संबंधित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजुला सिसौदिया को अंागनवाडी केन्द्र सोलिया फलिया में उपस्थित रहना था जिला टीकाकरण अधिकारी के सोलिया फलिया पहुंचने के समय 11.40 बजे तक भी संबंधित सिसौदिया टीकाकरण स्थल पर नहीं पहुंची जिसके बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई। Post navigation पंचाल समाज का त्रिवेणी संगम काकनवानी में रोजगार मेला 2-3 मार्च को