शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली के युवाओं ने इस साल भी कावड़ यात्रा निकाली। हर वर्ष की तरह, बड़ी संख्या में युवा शनिवार, 2 अगस्त 2025 को नर्मदा नदी का जल लेने के लिए हापेश्वर महादेव मंदिर (गुजरात) की ओर रवाना हुए। सोमवार, 4 अगस्त 2025 को ये युवा माँ नर्मदा का जल कावड़ में भरकर उमराली गाँव वापस लौटे। पूरे गाँव में ढोल-बाजे के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। समस्त ग्रामवासियों ने कावड़ियों का फूल-मालाओं और गुलाल से गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद, सभी कावड़ियों ने उमराली के शिव मंदिर पहुँचकर माँ नर्मदा के जल से शिवलिंग का अभिषेक किया और प्रसाद वितरण किया। Post navigation धार्मिक चेतना का स्वरूप बनी कावड़ यात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ–धर्म जागरण विभाग ने किया आयोजन ग्राम पंचायत उमराली में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत यात्रा निकाली