शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली के दो दंपत्तियों, रमेशचंद्र वर्मा व उनकी पत्नी और मोहन चौहान व उनकी पत्नी ने सफलता पूर्वक 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर अपने गांव वापसी की। 16 दिसंबर 2025 को तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए ये दोनों जोड़े 38 दिनों की आध्यात्मिक यात्रा के बाद आज 22 जनवरी 2026 को सुरक्षित घर लौटे। इस विशेष अवसर पर ग्राम वासियों ने हर्षोल्लास के साथ उनका अभिनंदन किया। गांव पहुँचते ही दोनों जोड़ों का ढोल-धमाकों और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे गांव में इस धार्मिक यात्रा की पूर्णता पर खुशी का माहौल रहा। Post navigation ग्राम पंचायत उमराली में हिंदू सम्मेलन को लेकर किया गया भूमि पूजन एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई