आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

कोविड-19 के चलते एक ओर जहां निजी शिक्षण संस्थाएं अपनी आनलाईन कक्षा का संचालन करने में नई तकनीकी का उपयोग कर रहे |वहीं आलीराजपुर जिले के शासकीय विद्यालय भी इससे वंचित नहीं हैं| ऐसा ही उदाहरण जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के स्टाफ ने आनलाईन संसाधन से कक्षा शुरू कर शासकीय विद्यालयों व विद्यार्थियों के लिए अनुठी मिशाल प्रस्तुत की|

यह बात उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9वी से 12वी के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय स्तर से शुरू की गई आनलाईन कक्षा के शुभारंभ पर जिलाधिकारी सीके शर्मा ने विद्यालय स्टाफ व आनलाईन पर जुडे़ विद्यार्थियों से कही| शर्मा ने उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य व स्टाफ के द्वारा किए गए सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुवे कहा कि जिले की अन्य हाईस्कुल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के प्राचार्य व स्टाफ को भी इस तकनीकी को समझने हेतु प्रेरित किया जाएगा| इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी शर्मा ने आनलाईन कक्षा में शिक्षण करते हुवे शिक्षक से जानकारी प्राप्त की| प्राचार्य निलेश शाह ने बताया कि पृथक-पृथक कक्ष में 100 बच्चे एक बार में जोड़ जा सकेंगे| जिसके लिए विद्यालय शिक्षक प्रतिदिन टाईम टेबल अनुसार पढ़ाई कराएंगे| कक्षा के दौरान जो विद्यार्थी किसी कारणवश नहीं पढ पाएंगे वे रेकार्ड वीडियो लिंक से बाद में भी पढ पाएंगे|
आनलाईन कक्षा शुभारंभ अवसर पर कन्या उमावि प्राचार्य विनोद कोरी बीआरसी राजेंद्र बैरागी, बीएसी अभिषेक डावर, संस्था शिक्षक सिराजुद्दीन शेख, शाहीद शेख,रतनसिंह रावत, हेमेंद्र गुप्ता,महेंद्र गोयल, मनोज सोनी, शेखरसिंह कुशवाह,आशीष सोनी,मुकेश मंडलोई, राजकुमार मारू,लालसिंह बामनिया, शिक्षिका रंजना भाबर, शिवांगनी गौड़ आदि स्टाफ उपस्थित रहा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *