ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल

“अलीराजपुर के शासकीय विद्यालयो के वार्षिक परीक्षा परिणाम ने अलीराजपुर जिले की सुनहरी तस्वीर प्रस्तुत की है। अब अलीराजपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में एक नए सोपान की और बढ़ रहा है। इस आंदोलन के कुशल नेतृत्व के लिए सहायक आयुक्त  सतीश सिंह बधाई ओर अभिनंदन के पात्र हैं।”उपरोक्त विचार श्री राजेन्द्र बैरागी ने सहायक आयुक्त श्री सिंह के अभिनंदन कार्यक्रम में व्यक्त किये। उल्लेखनीय है, की चन्द्रशेखर आज़ाद नगर (भाभरा) के अध्यापकों ने कक्षा 10 वी और 12 वी के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय अलीराजपुर में उपस्थित होकर सहायक आयुक्त  सतीश सिंह का अभिनंदन कीया। कार्यक्रम में राजेन्द्र बैरागी ,राजेश शोभावत ,अंतिमबाला शोभावत, कु. वंदना वाखला ,प्रताप नलवाया ,कु.शरमा बामनिया, पूनम वास्कले, ईश्वर यादव आदि अनेक अध्यापक उपस्थित थे। इस अभिनंदन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहायक आयुक्त  सतीश सिंह ने कहा, की सामूहिक प्रयासों के बिना बड़ी उपलब्धि पाना सम्भव नही है। इस अच्छे परिणाम के लिए जिले के समस्त शिक्षक एवम अध्यापक बधाई के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *