झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट उमावि पेटलावद के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक शिक्षक दिवस का आयोजन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र में किया गया। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा स्वप्रेरणा से आयोजित किया गया, जिसका संचालन भी उनके द्वारा किया गया। प्राचार्य पीटर रिबेलो एवं शिक्षकगण से सरस्वती पूजन एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करवाकर एवं केक कटवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय के शिक्षकों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न एवं उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य पीटर रिबेलो एवं शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्बोधन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। Post navigation घटिया क्वॉलिटी के बना रोड खेत में हुआ तब्दील, वाहन चलना बंद, ग्रामीण परेशान 14 साल बाद खिला ब्रह्म कमल, दर्शन के लिए उमड़े लोग