अलीराजपुर Live डेस्क के लिऐ ” नानपुर ” से ” जितेंद्र वाणी ” राज” की रिपोर्ट । उड़द फसल के मुआवजे सूची मे नाम पंजीबद्ध करने के लिए ” किसानो ” से अवैध रुप से वसूली करने के आरोप मे ” खारकुंआ” पंचायत के पटवारी ” अर्जुन सिंह डावर” को कलेक्टर अलीराजपुर शेखर वर्मा ने निलंबित कर दिया है विगत गुरुवार को इस संबध मे शिकायत आने के बाद कलेक्टर अलीराजपुर ने जांच प्रतिवेदन मांगा था जिसमे किसानो के बयानों मे इस कथित उगाही की पुष्टि हुई थी जिसके आधार पर यह कारवाई की गयी । कलेक्टर शेखर वर्मा ने कहा है कि किसानो से किसी भी तरह का असहयोग ओर ऐसी कोशिशे बरदाश्त नही की जायेगी । Post navigation रक्तदान शिविर मे 40 लोगो ने दिया रक्त , महिलाओ ने भी दिखाया उत्साह खवासा मे हादसा , एक की मौत – अनफिट वाहन बने सवाल