दिनेश वर्मा झाबुआ https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-31-at-6.38.23-PM.mp4 उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की पंचम सवारी भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सवारी में सहभागिता कर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से पूरी अवंतिका नगरी गूंज उठी। श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच रामघाट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर बाबा महाकाल की सवारी का भव्य स्वागत किया गया। आस्था के इस मनोहारी दृश्य ने उज्जैन की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया। Post navigation सिंचाई के लिए नर्मदा परियोजना का पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों के साथ के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का पैदल मार्च अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा