हरीश राठौड़, पेटलावद नगर सहित क्षेत्र में सोमवार शाम को एक बार पुन: तेज बारिश हुई जिससे किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई। वहीं कई मकानों में हल्की सी बारिश से पानी भी भर गया, जिसे लेकर कहीं खुशी तो कहीं गम देखा गया। बारिश में पानी निकासी नहीं होने के चलते घरों में पानी घुस गया। मामला केसरिया कुंड का है जहां पर नगर परिषद द्वारा सब्जी मंडी बनाने की योजना की गई है जिसके चलते ग्राउंड में मुर्रम व गिट्टी का भराव किया गया, जिस में पानी की निकासी नहीं दी गई, जिस कारण से बारिश का पानी आमजनों के घरों में ही जा रहा है, जिसके लिए नागरिक परेशान होकर अपने घरों में से पानी निकाल रहे है। बारिश अच्छी होने से किसानों में रौनक इस समय खेतों में बोवनी का कार्य प्रारंभ हो चुका है और बारिश हो रही है, जिससे किसानों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। Post navigation गौरीशाह वली के आस्ताने को चढाई चादर, निकाला जुलूस घटिया विद्युत केबल लगने से जहां-तहां टूटकर गिर रहे तार