आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर ईसाई समाज ने क्रिसमस पर्व उत्साह के साथ मनाया। समाजजनों की खुशियों में शामिल होने जोबट विधायक सेना पटेल भी ग्राम आमखूंट और पुनियावाट पहुंची। उन्होंने समाजजनों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी। विधायक के पहुंचने पर समाजजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पटेल ने समाजजनों से कहा प्रभु यीशु ने इस धरती पर सभी को भाईचारे के साथ जीने का मार्ग बताया था। आज उनके सभी अनुयायियों को मैं शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने पुनियावाट में सन्डे स्कूल के बच्चे, युथ सभा तथा समाज के लोगों के साथ केक काटा। इसके बाद सभी को क्रिसमस की बधाई दी। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिस स्कूल से 12वीं की परीक्षा दी आज वहीं पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रही हूं, आप भी पढ़ाई कर संस्था का नाम रोशन करें : सेना पटेल