अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
नानपुर में ईद मीलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलुस डीजे व बैंडबाजों के साथ निकला। इस दौरान जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया। जुलूस दारुल उलूम, बस स्टैंड, राम चौक, बड़ चौक, दरगाह मोहल्ला, मोरासा रोड, गांधी तिराहे, दत्त कालोनी से बस स्टैंड पर मस्जिद में जाकर जुलुस का समापन 12 बजे हुआ। समाजजन इस दौरान हुजूर सल्लाहो अलैह व सल्ललम की नाते पढ़ रहे थे। सुबह से ही समाज के बड़े बुजुर्ग बच्चे में कार्यक्रम के लिए उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मिठाइयां वितरित की गई। इस दौरान को फूलमालाओं व से सजाया गया। वहीं मुस्लिम मोहल्लों में आकर्षक विद्युत से सज्जा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *