झाबुआ डेस्क। झाबुआ में बोहरा समाज द्वारा ईद-मिलादुन्नबी यानी हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब (स.आ.व) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में झाबुआ में बोहरा समाज द्वारा 15 सितंबर रविवार को जुलूस निकाला गया । जिसमे झाबुआ के जनाब हुसैन भाई खुमुसी वाला ,वालि मुल्ला नुरूदीन भाई पिटोलवाला, सेक्टरी मुल्ला मुर्तुज़ा भाई, प्रोसेसिंग मनाज़ बेंड कमिटी ताहेरी भाई, अब्बास भाई, अली भाई, मुस्तुफा भाई, फखरी भाई के साथ 4 घोड़े 2 पायलट बाइक के साथ अली मोहम्मद अली इज़्ज़ी स्काउट बेंड मेजर मुफ़्फ़दल बगीचे वाला के साथ झाबुआ मदरसा के बच्चे ड्रेस कोड के साथ जुलूस निकाला गया जिसमे आस पास के गांव के बोहरा समाज के लोग शामिल हुए।जुलूस सुबह 8.30 बजे से दिलीप गेट से शुरू हो कर थांदला गेट, चंद्रशेखर आजाद मार्ग, बाबेल चौराह,लक्ष्मी बाई चौराह, सुभाष मार्ग, सरदार भगत सिंह मार्ग, होते हुए बोहरा मस्जिद पर पहुँचा। बोहरा समाज द्वारा निकाला गया जुलूस का जगह जगह नगर के लोगो द्वारा स्वागत किया गया जिसके बाद झाबुआ के जनाब हुसैन भाई ने बोहरा समाज के सैय्यदना साहब के फरमान मुताबिक पर्यावरण बचाव के तहत स्वागत करते नगर के लोगो को एक एक पौधा भेट कर अपने घरों में पेड़ लगाने का आह्वान किया । Post navigation झाबुआ आ रहे हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पढ़िए वे किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की प्रार्थना “दया कर दान भक्ति का” कर शिविर का शुभारंभ