झाबुआ। जयस जिला अध्यक्ष विजय डामोर की उपस्थिति में आज झाबुआ नगर पालिका वार्ड क्रमांक 16 से 100 लोगों के साथ सज्जनसिंह भूरिया ने जयस की सदस्यता ली। जयस को मजबूत बनाने को लेकर सभी ने भाजपा छोड़कर जयस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जयस ब्लॉक अध्यक्ष बंटी सिंगार ने कहा झाबुआ ब्लॉक के एवं झाबुआ नगर घर घर पीली क्रांति को मजबूत करेंगे। जयस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष माधव सिंह डामोर ने कहा संगठन की सदस्यता जिले में 15 लाख सदस्य पूरे जिले में बनाना है। उसके लिए बूथ लेवल कार्यकारिणी बनाएंगे। जयस जिला उपाध्यक्ष आयुष ओहरी ने कहा संगठन के मार्गदर्शन के अनुसार जिला अध्यक्ष अध्यक्षता में सदस्य बनाएंगे। इस दौरान राजेश डामोर, बालू डामोर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation नगरपालिका चुनाव मे ईसाई उम्मीदवार को भाजपा की और से टिकट देने पर हिंदू युवा जनजाति मोर्चा का विरोध, पुतला जलाने की धमकी थांदला बीआरसी रेखा गिरि अब रहेगी पेटलावद बीआरसी; कलेक्टर ने जारी किया आदेश…