झाबुआ. हिंदू युवा जनजाति संगठन झाबुआ ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष और भाजपा के जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर को चेतावनी देते हुए उनका पुतला जलाने की बात कही हैं उन्होंने एक मेसेज के द्वारा बताया कि भाजपा ने नगरपालिका झाबुआ एवं नगरपरिषद थांदला मे भाजपा के जिन लोगो को टिकट दिया हैं उनमे ईसाई लोगी को भी टिकट दिया हैं और हिन्दू युवा जनजाति संगठन इसका पुरजोर विरोध करता हैं और अगर इसे एक घंटे कि अवधि मे नहीं बदला गया तो वे जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के पुतले दहन करेंगे। गोरतलब हैं कि हिंदू युवा जनजाति संगठन जिले मे अवैध ईसाई धर्मान्तरण का विरोध करता आया हैं। – इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक से दूरभाष से हमने चर्चा करनी चाही, लेकिन उनसे बात नही हो पाई। Post navigation अवैध शराब से भरी गाड़ी पकड़ने गए IAS अफसर पर हुआ जानलेवा हमला, साथी तहसीलदार को अगवा करने का किया गया प्रयास.. घर के बाहर से दरवाजा बंद कर मोटरसाइकिल चुरा ले गए बदमाश