शिवा रावत, उमराली ग्राम उमराली मे बिलीबारा फलिया में एक दिन में दो मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए लोगों को अनखड़ नदी पार करके जाना पड़ता है। पानी नदी में ज्यादा होने से लोगों को भारी सामना करना पड़ता है। नदी के उस पार धामनबारा फलिया, नाचनखली फलिया, बिलीबारा, पुजारा फलिया है। ऐसे लगभग 800 मकान स्थित है। ऐसे में ग्रामीणों को ऐसे अन्तिम संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे सोंडवा खंड कार्यवाह रिकला खरत, जनजाति विकास मंच से विरेन्द्र खरत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत, भाजपा जिला महामंत्री खेमराज सोलंकी को नदी पार करने मे दिक्कत का सामना करना पड़ा। जयपालसिंह खरत ने बताया कि उक्त पुल का निर्माण करने के लिए मांग करेंगे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-20-at-4.55.30-PM.mp4 Post navigation शरद पूर्णिमा पर होगा शिवपंथी सत्संग, तैयारी को लेकर हुई बैठक पुजारा फलिया में जल गया मोबाइल, पढ़िए क्या है पूरा मामला