जितेंद्र राठौर@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले झाबुआ जिले के पेटलावद के ग्राम झकनावदा में रायपुरिया रोड़ पर रामेदव मंदिर की घाटी पर एक झोपड़ी में 3 लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही झकनावदा पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक यह शव पांगलिया भगत, उसकी पत्नी और 9 वर्षीय पोती की है। यह रात में सो रहे थे, तभी इनकी किसी से जघन्य तरीके से हत्या कर दी। इन्हें मारने आये अज्ञात बदमाश इतने बेरहमदिल थे कि उन्होंने बड़े पत्थरो से कुचल-कुचल कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। अब इन्हें किसने ओर क्यो मारा इसका अभी पता नही चल पाया है। फिलहाल जिले से भी फोरेंसिक टीम, डॉग स्कॉड भी यहां पहुंच रही है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है। Post navigation स्व. दिलीपसिंह भूरिया की स्मृति में माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में लगाया गया वैक्सीनेशन कैम्प, किया गया वृक्षारोपण.. रविवार को झाबुआ जिला नही रहेगा बन्द; खुलेंगे सभी बाजार; कलेक्टर जारी किया आदेश