मुकेश सोनी@ झाबुआ अब कोरोना संक्रमण की गति धीमी होती जा रही है। प्रदेश में सीएम शिवराजसिंह चौहान की घोषणा के बाद अब झाबुआ जिले में भी जिला प्रशासन ने रविवार को लॉकडाउन समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। लोग रविवार को भी सामान्य तरीके से आवाजाही कर सकेंगे और बाजार भी खुले रहेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में अब रविवार को बाजार खुले रहेंगे। इन आदेश के बाद झाबुआ, रायपुरिया के व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा। रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोली जा सकेंगी। देखिये जारी आदेश Post navigation झोपडी मे सो रहे परिवार के तीन लोगो की जघन्य तरीके से की गई हत्या बैठक: उम्मीदवार कोई भी तय हो; हमें कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाना है ..