अलीराजपुर Live के लिऐ ” कट्ठीवाडा” से ” गोपाल राठौड ” की EXCLUSIVE ग्राऊंड रिपोर्ट । 

 

24 घंटे बिजली देने की ” अटल ज्योति योजना ” कट्ठीवाडा” विकासखंड के कई गांवो मे मजाक बनकर रह गयी है । बैज पंचायत के अंतर्गत आने वाले ” कुसंबा” गांव में विगत 20 दिनो से ब्लैक आऊट चल रहा है यानी इस गांव के लोग अंधेरे मे 20 दिनो से जीवन जीने को मजबूर है । ग्रामीणो ने स्थानीय लाइनमेन को कई बार मौखिक सूचना दी मगर कोई सुनने कोई तैयार नही है इस संबध मे एमपीईबी के कार्यपालन यंत्री ” एल आर अहिरवार ” ने अलीराजपुर Live को बताया कि उन्हें अलीराजपुर Live के द्वारा ” कुसंबा” गांव मे ब्लैक आउट की सूचना मिली है मै अगले 24 से 36 घंटे मे बिजली चालू करवा दुंगा ओर खुद गांव का दौरा कर ग्रामीणो को अपना मोबाइल नंबर देकर आऊंगा ताकी अगली बार दिक्कत होने पर वह सीधे मुझसे संपर्क करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *