झाबुआ लाइव के लिऐ दिनेश वर्मा की रिपोर्ट ॥ नाम बडे ओर दर्शन छोटे जी हा यह कहावत झाबुआ के आईएसओ धारक जिला चिकित्सालय पर सटीक लागू होती है । झाबुआ जिला चिकित्सालय मे आज मोजीपाडा गांव की निवासी एक सात वर्षीय बालिका गंगा ने दम तोड दिया । परिजनों का आरोप है कि बच्ची को दो बजे हम जिला चिकित्सालय लाये थे ओर 30 मिनट तक हमे चिकित्सक ही नही मिला ओर जब मिला तब तक काफी देर हो चुकी थी मृत बच्ची के परिजन “हुकूमसिंह परमार” ने आरोप लगाते हुऐ कहा कि कलेक्टर से भी हमने कार्रवाई की गुहार लगाई है वही दूसरी ओर सिविल सर्जन डा जी आर कोशल ने आरोपो का खंडन करते हुऐ झाबुआ लाइव को बताया कि ड्यूटी डा जनरल वाड॔ मे राऊंड पर थे ओर पीड़ित पक्ष शिशु वाड॔ मे डा को तलाश रहे थे लेकिन बच्ची मे खुन की भारी कमी थी जिसके चलते वह मोत का शिकार हो गई । S2310003-2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *