झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपार्ट-
15 बारिश की लंबी खेंच के चलते ग्रामीण जन अपने अपने स्तर पर इंद्र देव को मनाने के जतन शुरू करने लगे हैं। इसी कड़ी में मां अम्बिका माता मंदिर पर भक्तों के द्वारा अखंड रामायण का जाप प्रारंभ किया गया जिसमें श्रद्धालु द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। अखंड रामायाण का प्रारंभ विधि-विधान से पूजन कर पंडित नितिन शास्त्री द्वारा करवाया गया और पूजन पाठ भक्त बृजमोहन माहेश्वरी द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *