झाबुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाने के लिए मिशन इन्द्रधनुष 7 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम में टीकारकण से छूटे बच्चों गर्भवती महिलाओं को बुलाकर लाने के लिए आंगनवाडी कार्यकत्र्ता सहायिका को जिम्मेदारी सौपी गई है कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने आदेशित किया है कि जिस केन्द्र की आंगनवाडी कार्यकत्र्ता द्वारा सहयोग नहीं किया जाएगा उसे पद से पृथक कर दिया जाएगा जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने वाली एएनएम एवं स्वास्थ्य सेवकों के विरूद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। Post navigation अब अतिक्रमण के साथ ही पटवारी की नौकरी पर मंडराएगा खतरा वृद्ध महिला का शव नदी में