सलमान शेख@ पेटलावद रतलाम संसदीय सीट पर जीत का इतिहास रचने के बाद पहली बार नगर आगमन पर नवनिर्वाचित सांसद गुमानसिंह डामोर का भाजपा एवं नगरवासियो ने जोशीला स्वागत किया। पुराना बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री डामोर ने कहा केंद्र में मोदीजी की मजबूत सरकार के सहयोग से पेटलावद में विकास का नया इतिहास रचेगें। जनता ने जो विश्वास जताया हैं उसका बदला विकास के रूप में देगें। *साईं मन्दिर पर हुआ जोशीला स्वागत-* श्री डामोर का नगर प्रवेश पर साईं मन्दिर से हुआ। यहां सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूलो की माला से सांसद श्री डामोर का स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद वे सबसे पहले साईं मन्दिर पहुंचे, जहां साईं बाबा के चरणों मे मत्था टेक उन्होंने आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुराना बस स्टेंड पर नगर भाजपा के नैतृत्व में स्वागत किया गया। वहीं नपं सहित कई सामाजिक संगठनो ने मालाओ और फूलो की बारिश के साथ शाल-श्रीफल से स्वागत किया। Post navigation हजरत ओढ़ी वाले दाता (रेअ) का उर्स कल से; रोशनी में नहाई दादाजी की दरगाह…. चलो आओ सरकार चादर में..;संदल से महकी मजार, फूलो से सजा दादा का दरबार