उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट

आज शाम को इंदौर झाबुआ चार्टर्ड बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में 5 यात्रियों को चोटे आई है।

आज शाम करीब 6 बजे के लगभग इंदौर से चली आ रही चार्टर्ड बस बाबा देव माछलिया घाट की पहाड़ी पर जा घुसी। जिससे बैठे यात्रियों को चोटे आई है। बताया जा रहा है की 30 से 40 के लगभग यात्री यात्रा कर रहे थे।

बस चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। घायल यात्री आरिफ खान, राकेश जैन ,राकेश पिता दिनेश, मीना, अथर्व, एक अन्य को चोटे आई है। रामा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक चिकित्सा उपचार दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी मछलिया एवम राजगढ़ थाने से पुलिस बल आ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *