झाबुआ Live डेस्क इंदौर में एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। खजराना रिंगरोड पर देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार 2 छात्रों की मौत हो गई। दोनों मृतकों में एक युवक झाबुआ जिले के मेघनगर का था तो दूसरा रतलाम जिले का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम यश और मनीष है। लसूडिया स्थित पिनेकल ड्रीम्स में किराए से रहते थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके रूममेट्स भी एमवाय अस्पताल आ गए थे। खजराना रिंग रोड मयूर अस्पताल के पास पुल का निर्माण हो रहा है। वहां रोड डायवर्ट किया गया है। दोनों छात्र रात को अपने कमरे से घूमने के लिए निकले। डायवर्शन की जगह पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, और आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए। जिन्हें मयूर अस्पताल का ड्राइवर सलीम इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गया था, लेकिन वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। Post navigation शादी समारोह और स्कूलों-कॉलेजों को लेकर कलेक्टर ने जारी किया यह आदेश; क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया निर्णय .. झाबुआ Live इम्पेक्ट: 40 घरों मे होगा उजाला; बदला गया ट्रांसफार्मर ..