झाबुआ Live डेस्क जिस कोरोना वैक्सीन का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था वह बीती रात इंदौर से झाबुआ पहुंच गई है। इसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। रात्रि में सुरक्षित रूप से इन्दौर स्टेट वेक्सीन स्टोर से झाबुआ डिस्ट्रीक्ट वेक्सीन स्टोर में कोविशील्ड वेक्सीन की पहली खेप को जिला वैक्सीन स्टोर कीपर प्रीतम सिंह बघेल, कोल्ड चेन सहायक प्रेमसिंह कटारा ,वाहन चालक मनोज डामोर के द्वारा जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त सुरक्षा के बीच लेकर आया गया है। जिसे स्वयं जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर राहुल गणावा द्वारा सील चेक प्राप्त किया गया और आईस लाईन्ड रेफ्रिजरेटर में सुरक्षित रखवाया गया है। Post navigation एसडीएम ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्या; आखिर 10 घण्टो बाद खत्म हुई किसानों की भूख हड़ताल हरसोला समाज के वरिष्ठ समीरमलजी हरसोला के निधन से शोक की लहर