पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- क्षेत्र की समस्त आशा और आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के पांचवे दिन दशामाता का पर्व अपने घर पर न मनाते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया। क्षेत्र की समस्त 240 आशा कार्यकर्ता पेटलावद अस्पताल पहुंची ओर यहां उन्होंने पीपल के पेड़ की पूजन करते हुए अपना व्रत किया और अपना धरना प्रदर्शन भी जारी रखा। उन्होंने दशामाता से सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए भी प्रार्थना की। Post navigation आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पिलाई दो बूंद जिंदगी की तड़वी-पटेल सम्मेलन में आगामी रूपरेखा बनाई, अम्बाराम जिलाध्यक्ष मनोनीत