पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर सहित पूरे क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने दवाई पिलाइ। क्योंकि एएनएम और आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर चल रही है जिस कारण इस बार पल्स पोलियो अभियान की पूरी जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर आ गई, जिसके चलते नगर सहित क्षेत्र में सैकड़ों स्थानों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करते हुए शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवाई पिलाई और यह क्रम 13 मार्च तक जारी रहेगा। नगर के वार्ड 11 में पार्षद किरण संजय कहार के यहां कैंप लगाकर अफसाना खान, सोनू राठौड़, मोनिका पाटीदार और गायत्री प्रजापत ने पल्स पोलियों की दवाई पिलाकर ड्यूटी निभाई। Post navigation सरकारी गेहूं से लदे ट्रक को सूनसान जगह ले जाकर 35 क्विंटल गेहूं की कर दी कालाबाजारी, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा, जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मनाया दशामाता पर्व, सरकार की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना