आलीराजपुर। इस वर्ष जिले में बहुत कम बारिश हुई जिसके चलते फसल बुरी तरह से मुर्झा गई हैं, ऐसी स्थिति में भी बैंकों द्वारा किसानों को ऋण वसूली के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिस पर तत्काल रोक लगाना चाहिए। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने कहा कि विभिन्न ग्रामों में इस वर्ष पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण किसानों एवं ग्रामीणों के सामने गंभीर सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वर्षा की कमी के चलते खरीफ फसलों की बुवाई एवं उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है तथा जिले के विभिन्न गांवों में फसलें सूखने की स्थिति में हैं। वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ – साथ पेयजल एवं पशुओं के लिए पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। माननीय मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंप कर आलीराजपुर जिले में सूखे की स्थिति का तत्काल सर्वे एवं आकलन करवा कर संपूर्ण आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जावे तथा प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों को शासन के नियमानुसार राहत प्रदान करने की मांग की गई हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत गणेश किराड देवी सिंह सोलंकी सलाम सोलंकी विक्रम सिंह बामनिया देवा कनेश अंकित आकाश नवल सिंह रावत कैलाश जितेंद्र सोलंकी राजू वैस्कुलर , राकेश जमरा, दिलीप मौर्य, रामसिंह वास्कले, रायमल भिंडे, राकेश भिंडे, करण चौंगड़, लक्ष्मण चौंगड, आलम भिंडे, राकेश मौर्य , कैलाश वास्कले, सुरसिंह वास्कले, पवन मौर्य, खेमजी मौर्य, दिलीप भिंडे, जगला चौहान, किशन वास्कले, धर्मेश, राधु भिंडे, देवसिंह सहित किसान मौजूद रहे। Post navigation आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली विश्राम घाट सेवा समिति मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण कार्य जारी