नानपुर से जितेंद्र वाणी रेत से भरा ट्रैक्टर पलटने से दो भाइयों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात में लगभग 11:00 बजे ग्राम राजावट में सिकदार पिता गणपत उम्र 30 वर्ष सुनील पिता गणपत उम्र 22 वर्ष दोनों भाई ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहे थे अचानक ट्रेक्टर न्यूट्रल होने से पलट गया। जिससे दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई नानपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। नानपुर थाना प्रभारी भूपेन्द्र खरतिया ने बताया कि कल रात में राजावट में सात ताड के पास ट्रैक्टर पलटने से दो भाइयों की मौत हो गई है। दोनों शवों को जिला मुख्यालय पीएम के लिए पहुंचाया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। Post navigation सफाई के अभाव में बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, ग्रामवासियों ने की सफाई की मांग स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिलता उपचार, अंगूठे में चोट लगी हो तो भी जाना होगा जिला अस्पताल