बुरहान जादलीवाला, थांदलारोड
थाना प्रभारी आरपीएफ रतलाम राकेश यादव एवं थाना प्रभारी आरपीएफ मेघनगर यासीन मलिक के नेतृत्व में आज रतलाम से लेकर मेघनगर तक विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। थांदला रोड स्टेशन पर ग्रामीण यात्रियों को समझाइश दी कि आप रेलवे के नियम अनुसार यात्रा करे। कही पर भी लाइन क्रॉस न करे, अपने बच्चो को जो पशु चराने रेलवे लाइन के आसपास जाते हो उन्हें विशेष समझाइश दी कि वह पशुओ को रेलवे लाइन पर न लाए और आने जाने वाली गाडिय़ों पर पत्थर न फेंके। इससे चालू गाड़ी में यात्री घायल हो जाते है। इस विशेष अभियान में उप निरीक्षक संजय मीना, पनिरीक्षक विशेष शाखा रतलाम के प्रेमचंद वर्मा व स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *